Course Name : JPU UG B.A, B.Sc, B.Com Semester-1 (2026-30) Online Admission Apply 2026
Published Date : 16-05-2026
Short Information :जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू), छपरा ने स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन को लेकर आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में सीबीसीएस आधारित चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 मई 2026 से शुरू हो गई है। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी नोटिस के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और छात्रों को समय सीमा के भीतर आवेदन करना अनिवार्य होगा।
| Jai Prakash University,Chapra CBCS UG Semester-1 Session (2026-30) Online Admission 2026 www.examfind.in |
📅JP University Admission 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां
BA, B.Sc & B.Com जैसे पारंपरिक कोर्स में एडमिशन मेरिट बेस (12th अंकों के आधार पर) किया जाएगा।
- ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तिथि : 16-05- 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 10 -06-2026
UG में एडमिशन मेरिट बेस (12वीं के अंक) पर होगा
Note : छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के अंदर आवेदन जरूर पूरा करें।
फॉर्म अप्लाई करने का शुल्क :-
- Gen. / BC I / BC II Category: Rs. 500 /
- SC / ST Category : Rs. 500/
- Payment Mode: Credit Card/ Debit Card/ UPI & Net Banking से कर सकते हैं ।
JP University Merit List 2026 — मेरिट सूची प्रक्रिया
- प्रथम मेरिट लिस्ट प्रकाशित होने की तिथि 22 जून 2026 है, प्रथम मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थी की नामांकन की तिथि 23 जून से 01 जुलाई 2026 तक है कॉलेज द्वारा नामांकन सत्यापन 02 जुलाई खाली सीटों का प्रकाशन 04 जुलाई
नई सत्र की कक्षाएं कब से शुरू होंगी?
विश्वविद्यालय ने जानकारी दी है कि नया शैक्षणिक सत्र 25 जुलाई 2026 से शुरू होगा। इसी दिन से स्नातक सेमेस्टर-1 की नियमित कक्षाएं भी प्रारंभ कर दी जाएंगी।
विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के लिए पात्रता
विश्वविद्यालय ने विभिन्न संकायों के लिए पात्रता मानदंड भी जारी किए हैं —
- विज्ञान संकाय : विज्ञान संकाय में नामांकन के लिए छात्र का इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग से उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- वाणिज्य संकाय : कॉमर्स में प्रवेश के लिए इंटरमीडिएट कला, विज्ञान या वाणिज्य किसी भी संकाय से पास छात्र आवेदन कर सकते हैं।
- कला संकाय : कला संकाय में भी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र आवेदन कर सकेंगे।
एक आवेदन में तीन प्रोग्राम चुनने की सुविधा
इस बार विश्वविद्यालय ने नामांकन प्रक्रिया में नई व्यवस्था लागू की है। छात्र एक ही आवेदन फॉर्म के माध्यम से अधिकतम तीन प्रोग्राम चुन सकेंगे। इसके साथ ही वे विभिन्न कॉलेजों का भी चयन कर पाएंगे। इसके लिए अलग से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
साथ ही छात्र प्रति प्रोग्राम अधिकतम पांच कॉलेजों का चयन कर सकेंगे। इससे विद्यार्थियों को अपने पसंदीदा कॉलेज में दाखिला पाने का बेहतर अवसर मिलेगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इससे छात्रों को बेहतर विकल्प मिलेंगे और नामांकन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी।
कितने सीटों पर होगा नामांकन
जेपीयू के अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के अंतर्गत लगभग 50 हजार सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। नए खुले कॉलेजों को शामिल किए जाने के बाद छात्रों को पहले की तुलना में अधिक विकल्प मिलेंगे।
विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस बार कॉलेज चयन की प्रक्रिया भी आसान बनाई गई है। छात्र आवेदन करते समय पांच कॉलेजों का विकल्प चुन सकेंगे। मेरिट के आधार पर किसी एक कॉलेज में सीट आवंटित की जाएगी।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करते समय छात्रों को निम्न दस्तावेज तैयार रखने होंगे —
- मैट्रिक का अंकपत्र
- इंटरमीडिएट का अंकपत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी
- जाति/आय प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
📌 ऑनलाइन फॉर्म भरवाने हेतु संपर्क करें
- स्नातक (B.A. / B.Sc. / B.Com) एडमिशन फॉर्म भरवाने के लिए आप नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:
- 📞 मोबाइल / WhatsApp : 7319787790
- 🕒 समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक
| IF You Satisfied By WWW.EXAMFIND.IN (Website) Please Like & Share More People (Thanks). | |||||||||
| Important Links | |||||||||
| Online Admission Form Apply |
Registration || Login | ||||||||
| Download Short Notice | Click Here | ||||||||
| Download General Instructions for Apply | Click Here | ||||||||
| Download Prospectus | Click Here | ||||||||
| Join Telegram | Channel || Group | ||||||||
| Join WhatsApp | Click Here | ||||||||
| Official Website | Click Here | ||||||||
JPU स्नातक नामांकन 2026-30 : 10 महत्वपूर्ण FAQ
1. जेपीयू स्नातक नामांकन 2026-30 के लिए आवेदन कब से शुरू हुआ है?
आवेदन प्रक्रिया 16 मई 2026 से शुरू हो चुकी है।
2. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
छात्र 10 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
3. आवेदन किस माध्यम से होगा?
पूरी नामांकन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होगी।
4. आवेदन शुल्क कितना निर्धारित किया गया है?
स्नातक नामांकन के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है।
5. क्या एक छात्र एक से अधिक प्रोग्राम चुन सकता है?
हाँ, छात्र एक आवेदन में अधिकतम तीन प्रोग्राम चुन सकते हैं।
6. पहली मेरिट लिस्ट कब जारी होगी?
विश्वविद्यालय द्वारा पहली मेरिट सूची 22 जून 2026 को जारी की जाएगी।
7. पहली मेरिट सूची के आधार पर नामांकन कब शुरू होगा?
23 जून 2026 से कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
8. मेरिट लिस्ट किस आधार पर तैयार होगी?
मेरिट सूची इंटरमीडिएट में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
9. क्या आवेदन शुल्क वापस मिलेगा?
नहीं, एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
10. फर्जी दस्तावेज जमा करने पर क्या होगा?
यदि किसी छात्र के दस्तावेज फर्जी पाए जाते हैं, तो उसका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई भी की जा सकती है।