Post Name : B.A, B.Sc, B.Com Semester-5 (2023-27) Guidelines for Approval of Internship Certificates
Published Date : 03-02-2025
Short Information: Patliputra University (PPU), Patna has released the notification for Internship Programme in Under Graduate Four Year Course Academic Session 2023-27 Semester-5 Approval of Internship Certificates BA, B.Sc, B.Com. Before filling the online form for Uploading Internship Certificates for Under Graduate, please read the complete notification and fill the form by clicking on the link given below.
| Patliputra University,Patna (PPU) CBCS UG Semester-5 Session (2023-27) Internship Certificates 2026 www.examfind.in |
Guidelines for Approval of Internship Certificates
इंटर्नशिप प्रमाण पत्र की स्वीकृति हेतु दिशा निर्देश
STEP 01:- Role of Department (विभाग की जिम्मेदारी)
छात्र/छात्राओं ने जिस भी संस्था/कंपनी से अपना इंटर्नशिप पूरा किया है, वहां से प्राप्त सर्टिफिकेट (ग्रेड और 60 Hour सहित), और अपने इंटर्नशिप पूरा करने का प्रमाण यथा (Geo-Tag Photos/Attendance Sheet/Internship Report/Etc…….. ले कर अपने विभागाध्यक्ष/विभाग के शिक्षक के पास जायेंगे.
विभागाध्यक्ष (विभाग के शिक्षक) बच्चे के Original सर्टिफिकेट और इंटर्नशिप पूरा करने का प्रमाण (दोनों प्रपत्र) की जांच कर/मिलान कर उसकी छाया प्रति पर अपना हस्ताक्षर एवं विभाग का मोहर लगा कर प्रमाणित करेंगे.
STEP 02: Role of Students (छात्र/छात्राओं की जिम्मेदारी)
दोनों छाया-प्रति Documents (सर्टिफिकेट और सबूत) पर विभाग द्वारा मोहर करा लेने के बाद विद्यार्थी खुद या अपने कॉलेज के सहयोग से विश्वविद्यालय द्वारा जारी किये गए लिंक (https://www.ppuponline.in/index.php) पर क्लिक करके उन प्रपत्रों को अपलोड कर देगा, अपलोड करते समय उन्हें कुछ जानकारी भी उपलबध करानी होगी.
Students यह कार्य कैसे करेंगे ?
Student सबसे पहले website पर मौजूद Create student login पर क्लिक कर अपना Student login बनायेंगे।
Student login पर जा कर अपना प्राप्त ग्रेड एवं दोनों छाया प्रति Documents (सर्टिफिकेट और सबूत) upload कर देगें।
अपलोड करने के बाद विद्यार्थी अपने Student Login अपलोड के माध्यम से अपने उपलोड किये हुए ‘प्रमाण पत्र’ के Status को निरंतर देख सकते हैं।
यदि किसी छात्र/छात्रा के प्रमाण पत्र को महाविद्यालय स्तर पर Reject कर दिया जाता है तो छात्र/छात्र Reject के कारण को सुधार करते हुए अपना प्रमाण पत्र एक बार फिर से Upload कर सकते हैं.
महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर से छात्र/छात्राओं के प्रमाण पत्र Approved होने के 30 दिन बाद, विश्वविद्यालय उन सभी Students के पांचवे सेमस्टर का अंक पत्र पुनः जारी करेगी,
STEP 03: Role of College NEP Coordinator (कॉलेज NEP संयोजक की जिम्मेदारी)
छात्र/छात्राओं द्वारा अपलोड करने के बाद, कॉलेज के NEP संयोजक अपने कॉलेज के विद्यार्थियों के द्वारा उपलोड किये गए दोनों प्रपत्रों एवं छात्र/छात्राओं द्वारा भरे गए ग्रेड को website पर (online) देख कर, समझ कर, यूनिवर्सिटी पोर्टल पर मौजूद Approved Button पर क्लिक कर देंगे. (इस हेतु सभी Principal /College NEP Coordinator को University द्वारा Login-ID दिया जाएगा.)
यदि NEP संयोजक ने किसी छात्र/छात्र के प्रमाण पत्र/ग्रेड/सबूत पर संदेह व्यक्त करते हुए Reject कर दिया तो उस NEP संयोजक को वहां मौजूद Remarks में इसका उल्लेख कराना होगा।
STEP 04:- Role of University (यूनिवर्सिटी की जिम्मेदारी)
College NEP संयोजक के द्वारा Approved कर देने के बाद विश्वविद्यालय स्तर पर सभी प्रपत्रों एवं सम्बंधित दस्तावेज की जांच के बाद विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थीयों को Master Approval मिल जाएगा. ऐसा करते ही छात्र/छात्राओं को उसके इंटर्नशिप का 04 क्रेडिट सफ़लतापूर्वक प्राप्त हो जायेगा.
सफलतापुर्वक 04 क्रेडिट प्राप्त कर लेने वाले छात्र/छात्राओं के पांचवे समेस्टर (SEM-V) के अंक-पत्र पर इस क्रेडिट से प्राप्त “अंक/ग्रेड” जोड़ दिया जायेगा और इसे ABC (Academic Bank of Credit) में भी विश्वविद्यालय द्वारा भेज दिया जाएगा. साथ ही साथ सभी क्रेडिट प्राप्त कर लेने वाले छात्र/छात्राओं के पांचवे समेस्टर (SEM-V) का अंक पत्र विश्वविद्यालय पुनः जारी करेगा ।
ध्यान दें: वैसे विद्यार्थी जिनके द्वारा उपलब्ध प्रपत्र संतुष्टिजनक नहीं होंगे या जिन्होंने इस पूरी प्रक्रिया में विश्वविद्यालय द्वारा Internship निर्धारित मानकों का उल्लंघन किया है, उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा 04 क्रेडिट नहीं दिया जाएगा और उन्हें स्पष्टीकरण हेतु संबधित दस्तावेज के साथ विश्वविद्यालय से सम्पर्क करना होगा,
| IF You Satisfied By WWW.EXAMFIND.IN (Website) Please Like & Share More People (Thanks). | |||||||||
| Important Links | |||||||||
| Sem-5 Internship |
Registration || Login | ||||||||
| Forget Password |
Click Here | ||||||||
| Download Notification |
Click Here | ||||||||
| Join Telegram |
Channel || Group | ||||||||
| Join WhatsApp |
Click Here | ||||||||
| Official Website | Click Here | ||||||||