Course Name : LNMU UG B.A, B.Sc, B.Com Semester-1 (2026-30) Online Admission Apply 2026
Published Date : 14-05-2026
Short Information : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU), दरभंगा द्वारा स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-30 में नामांकन को लेकर संभावित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह नामांकन B.A, B.Sc एवं B.Com (Honours) पाठ्यक्रमों में CBCS के अंतर्गत लिया जाएगा। विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2026 से शुरू होगी।
जो छात्र-छात्राएं इंटरमीडिएट पास कर चुके हैं और LNMU के अंतर्गत कॉलेजों में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे तय समय सीमा के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
| Lalit Narayan MithilaUniversity (LNMU) CBCS UG Semester-1 Session (2026-30) Online Admission 2026 www.examfind.in |
📅LNMU University Admission 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां
BA, B.Sc & B.Com जैसे पारंपरिक कोर्स में एडमिशन मेरिट बेस (12th अंकों के आधार पर) किया जाएगा।
- ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तिथि : 20-05- 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 05 -06-2026
- विलंब शुल्क के साथ आवेदन : 06 जून से 08 जून 2026
- प्रोविजनल लिस्ट जारी : 10 जून 2026
- आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction) करने की अंतिम तिथि : 11 जून से 12 जून 2026
UG में एडमिशन मेरिट बेस (12वीं के अंक) पर होगा
Note : छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के अंदर आवेदन जरूर पूरा करें।
फॉर्म अप्लाई करने का शुल्क :-
- Gen. / BC I / BC II Category: Rs. 500 /
- SC / ST Category : Rs. 500/
- वहीं लेट फीस के साथ आवेदन करने पर छात्रों को ₹700 शुल्क देना होगा।
- Payment Mode: Credit Card/ Debit Card/ UPI & Net Banking से कर सकते हैं ।
LNMU Merit List 2026 — मेरिट सूची प्रक्रिया
- प्रथम मेरिट लिस्ट प्रकाशित होने की तिथि 16 जून 2026 है, प्रथम मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थी की नामांकन की तिथि 18 जून से 30 जून 2026 तक है
नई सत्र की कक्षाएं कब से शुरू होंगी?
विश्वविद्यालय ने जानकारी दी है कि नया शैक्षणिक सत्र 01 जुलाई 2026 से शुरू होगा। इसी दिन से स्नातक सेमेस्टर-1 की नियमित कक्षाएं भी प्रारंभ कर दी जाएंगी।
LNMU UG Admission 2026 के अंतर्गत उपलब्ध पाठ्यक्रम
कला स्नातक (BA — Bachelor of Arts): हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान एवं अन्य कला विषयों के साथ चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम। LNMU BA Admission 2026 के लिए कला विषयों में 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञान स्नातक (B.Sc — Bachelor of Science): भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान एवं अन्य विज्ञान विषयों के साथ चार वर्षीय पाठ्यक्रम। LNMU BSc Admission 2026 के लिए विज्ञान संकाय के विद्यार्थी पात्र हैं।
वाणिज्य स्नातक (B.Com — Bachelor of Commerce): लेखाशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य विषयों के साथ चार वर्षीय पाठ्यक्रम। LNMU BCom Admission 2026 के लिए वाणिज्य अथवा किसी भी संकाय के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के दौरान ध्यान देने योग्य बातें
- आवेदन फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही दर्ज करें।
- Major Subject में किसी प्रकार का सुधार नहीं किया जाएगा।
- आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
- मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद संबंधित कॉलेज में निर्धारित समय पर नामांकन कराना अनिवार्य होगा।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करते समय छात्रों को निम्न दस्तावेज तैयार रखने होंगे —
- मैट्रिक का अंकपत्र
- इंटरमीडिएट का अंकपत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी
- जाति/आय प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
📌 ऑनलाइन फॉर्म भरवाने हेतु संपर्क करें
- स्नातक (B.A. / B.Sc. / B.Com) एडमिशन फॉर्म भरवाने के लिए आप नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:
- 📞 मोबाइल / WhatsApp : 7319787790
- 🕒 समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक
| IF You Satisfied By WWW.EXAMFIND.IN (Website) Please Like & Share More People (Thanks). | |||||||||
| Important Links | |||||||||
| Online Admission Form Apply |
Registration || Login | ||||||||
| Download Notification | Click Here | ||||||||
| Join Telegram | Channel || Group | ||||||||
| Join WhatsApp | Click Here | ||||||||
| Official Website | Click Here | ||||||||
LNMU UG Admission 2026 – FAQ
1. LNMU UG Admission 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू हुआ है?
LNMU स्नातक सत्र 2026-30 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2026 से शुरू हो चुकी है।
2. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05 जून 2026 निर्धारित की गई है।
3. आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction) कब तक किया जा सकता है?
छात्र 11-12 जून2026 तक अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
4. LNMU UG Admission 2026 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
विश्वविद्यालय द्वारा प्रति विषय आवेदन शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है।
5. किन कोर्सों में नामांकन लिया जाएगा?
इस प्रक्रिया के तहत B.A, B.Sc और B.Com सेमेस्टर-1 में नामांकन लिया जाएगा।
6. पहली मेरिट लिस्ट कब जारी होगी?
LNMU द्वारा पहली मेरिट लिस्ट 16 जून 2026 को जारी की जाएगी।
7. आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
मैट्रिक एवं इंटर का अंकपत्र, प्रवेश पत्र, फोटो, आधार कार्ड, हस्ताक्षर तथा आवश्यक होने पर जाति एवं आय प्रमाण पत्र जरूरी हैं।
8. क्या अतिरिक्त विषय (Additional Subject) के अंक भरने हैं?
नहीं, विश्वविद्यालय ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि अतिरिक्त विषय के अंक पोर्टल पर दर्ज नहीं करने हैं।
9. LNMU में नई कक्षाएं कब से शुरू होंगी?
स्नातक सत्र 2026-30 की नई कक्षाएं 01 जुलाई 2026 से शुरू होंगी।